कुशीनगर, जून 18 -- पडरौना। एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराब को यथाशीघ्र निस्तारण करने का आदेश दिया है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त कुमार यादव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विशुनपुरा द्वारा थाना विशुनपुरा में वर्ष 2023, 2024 व 2025 के कुल 87 मुकदमों में बरामद 1178 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी व कच्ची शराब को नष्ट कराया गया। एपीओ धवल प्रताप शाही कसया, लिपिक सुरेश यादव न्यायालय कसया तथा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार आबकारी निरीक्षक व दरोगा संतोष कुमार सिंह, सिपाही अजय कुमार यादव, पैरोकार संजय पाल आदि की उपस्थिति में थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर अवैध देशी व कच्ची तथा अंग्रे...