प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग की आरडीएसएस योजना के तहत कराए गए सर्वे में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। विभाग ने 19,461 घरों तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम शुरू किया, लेकिन इनमें से केवल 7,707 लोगों ने ही कनेक्शन के लिए आवेदन किया। शेष 11,754 लोगों ने अब तक बिजली लेने में रुचि नहीं दिखाई है।विभागीय आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा आवेदन न करने वाले उपभोक्ता हंडिया विधानसभा क्षेत्र में हैं, जहां 4,448 लोगों ने आवेदन नहीं किया। इसके अलावा बारा में 2,749, मेजा में 1,638, करछना में 910, कोरांव में 888, सोरांव में 687, फूलपुर में 418 और शहर क्षेत्र में मात्र 16 लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया। नोडल अफसर अधीक्षण अभियंता लोकेश चंद्र ने बताया कि झटपट पोर्टल से उपभोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.