कुशीनगर, अप्रैल 20 -- पडरौना, निज संवाददाता।विशुनपुरा थाने की पुलिस ने 117 शीशी अवैध देसी शराब के साथ दो तस्करों को जमुआन से रविवार को जांच के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक समेत दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।विशुनपुरा थाने की पुलिस ने क्षेत्र के जमुआन में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 117 शीशी अवैध देसी शराब व एक बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना विशुनपुरा में केस दर्ज कर बाइक को सीज करते हुए पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया। तस्करों की पहचान टुनटुन गुप्ता पुत्र गोपी शाह निवासी रेड़हा चिलवनिया थाना भितहा जिला पश्चिम चम्पारण बिहार व रामअवध प्रजापति पुत्र स्व. बब्बन निवासी तिवारी पट्टी थाना सेवरही के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बिहार जा रही अवैध...