117 विद्यार्थियों के बीच स्कूली बैग का वितरण
रामगढ़, जून 25 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कड़रु में बुधवार को स्कूली बैग का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 117 विधार्थियों के बीच बैग का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक मुंगालाल करमाली एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनसी देवी, उपाध्यक्ष जयवीर बेदिया ने विद्यार्थियों से ससमय विद्यालय पहुंचने, पढ़ाई में ध्यान देने और स्कूल ड्रेस, जूता, बैग आदि का नियमित साफ सफाई करते रहने की सलाह दी। मौके पर शिक्षक तंजीलुल हनान, केशर बेदिया, बालकिशोर कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.