117 लोगों की स्वास्थ्य जांच
देहरादून, जून 22 -- फोटो देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से न्यू कैंट रोड स्थित परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 117 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कई निशुल्क जांच एवं दवाएं भी दी गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष का यह ट्रस्ट का तीसरा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर था। शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ बाल रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। इस दौरान मेयर सौरभ थपलियाल, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा, शमशेर सिंह बिष्ट, सचिन जैन, मधु जैन, योगेश अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, प्रमोद गुप्ता, इंदु शर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.