किशनगंज, मार्च 25 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा कुमार(20), पिता धरमलाल, थाना बीबीगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 117 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसमें विदेशी एवं नेपाली देशी शराब दोनों शामिल हैं। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम सोमवार देर रात नियमित गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार युवक को देखकर पुलिस को शक हुआ। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए झ...