कटिहार, अक्टूबर 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। रोशना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहा टेम्पू में लदा हुआ कुल 116.655 लीटर विदेशी शराब बरामद किया तथा दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने बताया कि शराब और टेम्पू को जब्त कर दोनों शराब तस्कर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पुलिस को देखते ही टेम्पो छोड़कर भागने लगे, 116 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...