इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार शाम प्रदर्शनी के मुख्य गेट पर आयोजित किया गया। इटावा महोत्सव के इस भव्य उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष व डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विधिवत विधि विधान से वेदी पूजन कर व शहीद स्तम्भ पर पुष्प चक्र अर्पित के किया। इस दौरान हरियाणा से आए लोक कलाकारों ने परंपरागत ढंग से नगाड़ा व मंजीरा बजा कर अपनी प्रस्तुति दी। शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर व गुब्बारे को आकाश में छोड़ा। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ डीएम को सलामी दी गई। इसके साथ ही मुख्य द्वार का फीता काटकर उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विकास प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा सजाए गए स्टॉल का भी डीएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही उनका अवलोकन किया। एक माह तक चलने वालें महोत्सव में की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.