सोनभद्र, मार्च 10 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ आरएलआई विंध्याचल में किया गया। इस अवसर पर डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, एजीएम (आरएलआई) ने कहा कि अप्रेंटिसशिप शिक्षा और रोजगार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है, जिससे युवा पेशेवरों को उद्योग के अनुरूप कौशल प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को एनटीपीसी में उपलब्ध इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित कियाद। प्रशिक्षुओं को प्रारंभिक एक सप्ताह का कक्षा आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें प्लांट एवं व्यक्तिगत सुरक्षा, प्रक्रियाओं की समझ और प्लांट संचालन का परिचय शामिल होगा। अभ्यर्थियों को इसके बाद उनके ट्रेड के अनुसार विभिन्न विभागों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.