आजमगढ़, अगस्त 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीक्षा रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए कुल 6888 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7732 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिये। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। परीक्षा केंद्रो पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। यह भी पढ़ें- पंद्रह केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर ...