रुडकी, फरवरी 20 -- पुलिस ने शुक्रवार को 115 लोगों का सत्यापन किया। इसके साथ ही किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 16 मकान मालिकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीमों के लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने अभियान के तहत अन्य राज्यों से आकर किरायेदार के रूप में रह रहे लोगों, घरेलू नौकरों, गुड़ चरखियों, फैक्ट्रियों, कोल्हुओं और ठेली लगाकर काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.