115 ग्राम गांजा के साथ तस्कर धराया
मोतिहारी, मई 24 -- कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने डांग एक्सक्वायड की टीम के साथ मिलकर जांच के दौरान एक व्यक्ति को प्रतिबंधित 115 ग्राम गांजा के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर रामनाथ साह कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़वा खुर्द का रहने वाला है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह सिगरहिया रेलवे ढाला के पास डांग एक्सक्वायड टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जारहा था। तभी डांग के निशानदेही पर बाइक में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.