रायबरेली, अप्रैल 27 -- रायबरेली, संवाददाता। चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत विकास खंड डलमऊ की ग्राम सभा दरिगापुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैम्प लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की और लोगों को जागरूक किया। कैंप में डॉ. अनंता कुमार के साथ फार्मासिस्ट रंजीत कुमार गौतम, लैब टेक्नीशियन अजय, स्टाफ नर्स पल्लवी तिवारी, एक्स-रे टेक्निशियन शुभम सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्रा, सीएचओ एकता सिंह एवं आशा कार्यकर्ता मंदाकिनी ने सेवाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। अभियान के तहत गांव में मोबाइल एक्स-रे वैन भी पहुंचाई गई। शिविर में कुल 115 मरीजों की ओपीडी हुई, जबकि 98 मरीजों का एक्स-रे किया गया। कैंप के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निक्षय मित्र क...