11473 ने कराई स्वगणना, हर वर्ग जुटा
प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज। जनगणना 2027 के लिए इस वक्त स्वगणना चल रही है। सात मई से शुरू हुई स्वगणना में अब तक 11473 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। शहर में हाईकोर्ट में अभियान चला। इसके साथ ही एसडीएम मेजा ने अपने कार्यालय में क्षेत्र के अधिवक्ताओं, तहसील के कर्मचारियों से भी स्वगणना कराई। स्वगणना को लेकर लोगों में इतना उत्साह है कि वो इसके बाद अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा भी कर रहे हैं। सहायक निदेशक जनगणना जेके श्रीवास्तव का कहना है कि लगातार नागरिकों से अपील की जा रही है कि वो स्वगणना कराएं। जिससे 22 मई से 20 जून तक होने वाली मकान गणना में परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- मुख्य न्यायाधीश सहित कई ने कराई स्वगणना यह भी पढ़ें- पोर्टल नहीं चलने से स्व गणना करने में हुई दिक्कत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.