114 लीटर केन बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात दुधपुरा जेल चौक के समीप एक गाछी में छापेमारी कर भारी मात्रा में केन बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बाइक के साथ 114 लीटर बीयर जब्त की, जबकि एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस की दबिश पड़ते ही एक अन्य कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नारायणपुर डढ़िया निवासी गुड्डू पासवान के रूप में हुई है। बताया गया है कि पुलिस को इलाके में शराब की खेप उतारे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह भी पढ़ें- रजौन पुलिस ने बाइक सहित विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार। भाग रहे आरोपी को पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.