नई दिल्ली, जून 2 -- भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की पूरी तैयारी कर ली है। फ्रांस की कंपनी के साथ 3.25 करोड़ की डील के लिए 'लेटर ऑफ रिक्वेस्ट' जारी कर दिया गया है। इस डील के तहत 94 राफेल विमानों की निर्माण फ्रांसीसी कंपनी 'दसॉल्ट एविएशन' के साथ मिलकर भारत में ही किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि फ्रांस की ओर से इसम मामले में तीन महीने में जवाब आ सकता है और इसके बाद डील फाइनल हो जाएगी।क्यों खौफ खाते हैं दुश्मन भारतीय वायुसेना को विमानों की सख्त जरूरत है और यह वायुसेना की जरूरत पूरी करने की ओर बड़ा कदम है। वहीं राफेल विमानों से दुश्मन खौफ भी खाते हैं क्योंकि ये अत्याधुनिक विमान हैं। ये विमान बियॉन्ड विजुअल रेंज तकनीक से लैस होते हैं। इसका मतलब है कि जहां तक देखा नहीं जा सकता है, उससे बहुत आगे जाकर भी वार किया जा सकता है...