रिषिकेष, अप्रैल 3 -- निर्मल आश्रम अस्पताल में शुक्रवार को 18वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 114 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। शुक्रवार को नेपाली फार्म खैरी कलां समीप स्थित निर्मल आश्रम में परिवर्तन चैरिटेबल बल्ड बैंक के सहयोग आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीते जी रक्तदान एवं मरणोंपरांत नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दुनियां में कोई दूसरा कार्य नहीं है। आश्रम के व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज ने चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल आश्रम की ओर से चल रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जारी रखने का आश्वासन दिया। अस्पताल चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि संस्था की ओर से साल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.