गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- दिलदारनगर। स्थानीय स्टेशन पर रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के तहत मेल एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियों, महिला कोच व पावदान पर यात्रा करने, अवैध रूप से रेल पटरी पार करने वाले कुल 114 यात्रियों को रेलवे अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। यात्रियों को रेल मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 57 हजार रुपए जुर्माना वसूल कर रिहा किया गया। इस अभियान मे चेकिंग टीम मे आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा व जीआरपी के प्रभारी जैदान सिंह,उप निरीक्षक नवीन कुमार, राजीव कुमार,सहित चेकिंग टीम के लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.