अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त अभियान-2 की शुरुआत कलेक्ट्रेट सभागार से की गई। कार्यक्रम में जिले के 114 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त का प्रमाण पत्र महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह व सीएमओ डा. देवेन्द्र कुमार भिटौरिया ने दिया। इसमें पांच ग्राम पंचायतों को गोल्ड, 14 को सिल्वर व 95 ग्राम पंचायतों को कास्य कलर की महात्मा गांधी की प्रतिमा प्रदान की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संदीप शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी को मुख्य अतिथि ने निक्षय व तम्बाकू मुक्त की शपथ दिलाई। 25 मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। निक्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जिला क्षय रोग अधिकारी ने रवाना किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय सघन अभियान व टीबी मुक्त पंचायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.