प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 114 विकास कार्यो के लिए 2424.53 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी देते हुए डीएसटीओ प्रियंका सोनी ने बताया कि इस धनराशि से विभिन्न परियोजनाएं जैसे भयहरणनाथ धाम में कंवेनशन सेन्टर, आठ पीसी सम्पर्क मार्ग एवं विभिन्न नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में 105 इंटरलॉकिंग/सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रथम किश्त के रुप में 599.00 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था उप्र आवास विकास परिषद, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को अवमुक्त किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.