भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। ​जिले में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को जगदीशपुर थाना पुलिस ने सन्हौला चेकपोस्ट के पास एक पिकअप वैन से 1122 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में पंजाब के रहने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद के रास्ते एक पिकअप वैन भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर मधेपुरा की ओर जा रही है। इसके बाद एसपी सिटी की निगरानी और विधि-व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- 1122 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ​टीम ने धनबाद से भागलपुर आने वाली मुख्य सड़कों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जगदीशपुर थाना पुलिस ने सन्हौला चे...