गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप ने बताया कि पेट्रोल 1121 केएल और डीजल 1549 केएल उपलब्ध है। उन्होने बताया कि गाजीपुर में 12445 गैस सिलेंडर उपलब्ध है। कहा कि जनपद में पेट्रोल डीजल सहित गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। वहीं बिना जरूरत के भंडारण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कहीं भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर सिलेंडर मिलने की सूचना हो तो तत्काल कार्यालय में शिकायत दर्ज करायें। जिससे संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...