अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। औषधि निर्माता एवं "112 साल की बुढ़िया की घुट्टी" के संस्थापक जेपी गुप्ता का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। औद्योगिक, व्यापारिक, सामाजिक व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शव यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार चंदनिया श्मशान घाट पर किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र नितिन घुट्टी ने मुखाग्नि दी। परिजनों के मुताबिक हाल ही में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। जहां पर उनका निधन हो गया। दिवंगत जेपी गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व शुभचिंतक उनके रामघाट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.