112 विद्यालयों के शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण
पूर्णिया, अगस्त 20 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के 112 विद्यालयों के शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 58 प्राथमिक, 39 मध्य एवं 15 उच्च माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक नोडल शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को विद्यालयों में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के गठन, पंजी संधारण तथा क्लब की गतिविधियों को पंजी में दर्ज करने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग पोर्टल पर विद्यालय का स्व-मूल्यांकन करने तथा आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर आदर्श रामानंद, मध्य विद्यालय गढ़बनैली के चंदन कुमार एवं फिया फाउंडेशन के उत्तम कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.