112 पंचायत सचिवों का वेतन रुका, निलंबन की चेतावनी
फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर/खागा। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि को समय पर खर्च न करने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिवों को कार्रवाई दायरे में लिया गया है। डीपीआरओ राम शंकर वर्मा ने जिले के 112 ग्राम पंचायत सचिवों का जून माह का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लापरवाही जारी रहने पर निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
लापरवाही के कारण डीपीआरओ ने जारी पत्र में कहा कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत सचिवों को कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फोन और कारण बताओ नोटिस के माध्यम से 15वें वित्त आयोग के बजट का नियमानुसार सही इस्तेमाल कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद सचिवों के स्तर से कोई अपेक्षित सुधार या प्रगति देखने को नहीं मिली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.