कानपुर, दिसम्बर 17 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की ओर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 112 किशोरियों को निःशुल्क टीका लगाया गया। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से चल रहे इस अभियान के तहत बुधवार को 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की 95 किशोरियों को द्वितीय डोज और 17 किशोरियों को एचपीवी टीके की प्रथम डोज लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, डॉ. अंजू मिश्रा, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. मुदित वर्मा ने किया। इस वैक्सीन को उपलब्ध कराने में रीजेंसी हॉस्पिटल लिमिटेड, एसजे महाविद्यालय रमईपुर और मां शीतला देवी त्रिजुगी नारायण महिला महाविद्यालय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। टीका लगाने का काम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम ने किया। ये छात्राएं परमहंस राम मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.