प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता (फार्मेसी) के 11 पदों पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 24 मार्च 2025 को ऑन-लाइन विज्ञापन जारी करते हुए आठ मई तक आवेदन मांगे थे। इसमें आवेदन करने वाले 112 अभ्यर्थियों ने अनिवार्य अर्हता के सापेक्ष प्राप्तांक प्रतिशत के दावे संबंधित सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि आवेदन पत्र में किए गए प्राप्तांक प्रतिशत के दावे/संलग्न अंकतालिका से संबंधित विश्वविद्यालय या संस्था के कुलसचिव या सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र जिसमें अनिवार्य अर्हता के उत्तीर्ण वर्ष/सत्र से संबंधित परिवर्तन फॉर्मूला सहित प्राप्तांक प्रतिशत का स्पष्ट उल्लेख हो, छह अप्रैल की शाम पांच बजे तक आयोग को उपलब्ध कराना स...