मऊ, मार्च 29 -- मऊ,संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य रविवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। 2194 परीक्षकों के सापेक्ष 1110 परीक्षकों ने 37383 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 423371 के सापेक्ष 347499 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित उप प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी काॅलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.