गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने अग्रसेन चौक पर एक बाइक चालक को जांच के लिए रूकवाया गया। जांच करने पर सामने आया कि बाइक के 111 चालान लंबित है। उन चालान की राशि लगभग दो लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लंबित था। ट्रैफिक पुलिस के जोनल ऑफिसर सुदेश ने बाइक को जब्त कर लिया गया। बाइक पर बिना नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट, पिलियन राइडर, गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले लंबित है। 90 दिनों से अधिक चालान लंबित होने और बकाया चालान की जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर इसको जब्त करके निर्धारित राजीव चौक पार्किंग में खडा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.