रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- किच्छा। पुलिस ने खुरपिया फार्म से एक वांछित आरोपी को 111 ग्राम चरस के गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार सांय पुलिस टीम एक मुकदमे में वांछित आरोपी ब्रह्मजीत पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी बंडिया किच्छा की तलाश में बंडिया गयी थी। पुलिस को जानकारी मिली कि ब्रह्मजीत खुरपिया गेट पर नशा बेचता है। पुलिस ने खुर्पिया गेट के अंदर पुराने बंद पड़े आरएनडी गोदाम के पास से ब्रह्मजीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 111 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोप ने बताया कि वह नशे आदी लोगों को चरस बेचता है। उसका पुत्र संदीप और पत्नी भावना चरस बेचने के आरोप में पहले से जेल में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.