रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पुलिस ने खुरपिया फार्म से एक वांछित आरोपी को 111 ग्राम चरस के गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार शाम पुलिस टीम एक मुकदमे में वांछित आरोपी ब्रह्मजीत पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी बंडिया किच्छा की तलाश में बंडिया गई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि ब्रह्मजीत खुरपिया गेट पर नशा बेचता है। पुलिस ने खुर्पिया गेट के अंदर पुराने बंद पड़े आरएनडी गोदाम के पास से ब्रह्मजीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 111 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की आदी लोगों को चरस बेचता है। यह भी पढ़ें- 111 ग्राम चरस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार उसका पुत्र संदीप और पत्नी भावना चरस बेचने के आरोप में पहले से जेल में हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज...