11000 फीट पर बटर फेस्टिवल आज, दयारा बुग्याल में दूध, दही और मक्खन से खेली जाती है होली
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सुरेन्द्र नौटियाल, उत्तरकाशी Butter Festival at 11000 Feet: समुद्रतल से 11 हजार फीट की ऊंचाई और 28 वर्ग किमी में फैले दयारा बुग्याल में आज ऐतिहासिक और पारंपरिक अढूंड़ी उत्सव(बटर फेस्टिवल) मनाया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोग और पर्यटक दूध, दही और मक्खन वाली होली खेलते नजर आने वाले हैं। आयोजन से पूर्व गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने समेश्वर देवता की डोली के साथ ग्रामीणों के एक जत्थे को दयारा बुग्याल के लिए रवाना किया और पारंपरिक अढूंड़ी पर्व की शुभकामना एवं बधाई दी। स्थनीय ग्रामीण एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मखमली घास में खिले रंग-बिरंगे फूलों की महक के बीच सोमवार को दूध, मक्खन की होली खेलेंगे। इस आयोजन में शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों सहित विभिन्न राज्यों एवं जनपदों के लोग रैथल पहुंच गए हैं। भटवाड़ी ब्लॉक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.