11000 फीट की ऊंचाई पर चीन सीमा से सटे इस गांव में पहली बार पहुंची कोई गाड़ी, झूम उठे ग्रामीण- VIDEO
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़ चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले की दारमा घाटी के सीपू गांव में आजादी के बाद पहली बार सड़क से वाहन पहुंचा। करीब 11820 फीट की ऊंचाई पर बसे इस गांव तक 24 अक्टूबर को पहली बार गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार और संबंधित विभाग का आभार जताया। सड़क पहुंचने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।10 किलोमीटर सड़क का हो रहा निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ऐरी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत तिदांग, मारछा और सीपू गांवों को जोड़ने के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जुलाई 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.