फुनाफुटी, अप्रैल 25 -- मोदी सरकार के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 11,000 की आबादी वाले प्रशांत महासागर के छोटे द्वीपीय देश तुवालु पहुंचे हैं। यह दौरा भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। तुवालु चीन की 'एक-चीन' नीति का कट्टर विरोधी है क्योंकि यह ताइवान (रिपब्लिक ऑफ चाइना) को मान्यता देता है। ऐसे में भारत की इस यात्रा को क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पबित्रा मार्गेरिटा 22 से 25 अप्रैल तक चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वानुअतु और तुवालु गए हैं। 22-23 अप्रैल को उन्होंने वानुअतु का दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से द्विपक्षीय बैठकें कीं तथा भारत सरकार की मद...