1100 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
कुशीनगर, जून 28 -- खुखन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रायपुरवा गांव स्थित मनोकामना पूर्ण श्री हनुमान मंदिर में पांचवें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान का शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। पहले दिन 1100 श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भागवत कथा वाचक पंडित विष्णुदास शास्त्री ने किया। यूपी पब्लिक स्कूल खुखुंदू के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा रायपुरवा व आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भारत माता की जय, श्रीहनुमान जी, श्री सिद्धेश्वर महादेव नाम की जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर के पुजारी कन्हैया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.