1100 रुपये की 'नेग' बनी शादी टूटने की वजह
हरदोई, जून 30 -- हरदोई। संडीला कस्बे के एक गेस्ट हाउस में 1100 रुपये नेग मांगने के दौरान मजाक ने पूरी शादी ही तुड़वा दी। मल्लावां से बारात आई। सोमवार शाम संडीला कस्बे के एक गेस्ट हाउस मे बारात पूरे धूमधाम से गेस्ट हाउस पहुंची। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। दूल्हे की कार गेस्ट हाउस के गेट पर पहुंची। दूल्हे को उतारने की रस्म शुरू हुई। दूल्हे की कार चालक की जगह उसके मामा चला रहे थे। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कार का दरवाजा खोलने के लिए 1100 रुपये नेग की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने इसे मजाक समझते हुए 500 रुपये देने की बात कही, लेकिन बात यहीं बिगड़ गई। कुछ ही मिनटों में हंसी-मजाक तीखी बहस में बदल गया। फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। शादी का खुशियों भरा माहौल देखते ही देखते तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया। मारपीट की सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.