कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का सभागार मातृशक्ति के सम्मान और उत्सव का साक्षी बना। प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा और 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों के घर आने-जाने में परेशानी न हो, इसी सोच के साथ निःशुल्क यात्रा की शुरुआत की गई थी। यह भी पढ़ें- Noida News: यात्रियों की भीड़ के कारण रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू बाद ...