रामगढ़, अप्रैल 12 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 26, कैथा स्थित श्री श्री कैथा महादेव मंडल मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। महायज्ञ के प्रथम दिन आयोजित कलश यात्रा में लगभग 1100 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भव्य यात्रा कैथा महादेव मंडल मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रामगढ़ थाना चौक स्थित गांधी घाट (दामोदर नदी) तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा चट्टी बाजार और बाजार टांड होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की ओर से जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.