सोनभद्र, मार्च 18 -- बीजपुर। स्थानीय दुदहिया मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्र पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की सुबह बेड़िया हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में 1100 कलश लेकर महिलाएं चल रही थी और यात्रा में हजारो श्रद्धालु पुरुष,महिलाए व बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कलश यात्रा बेड़िया हनुमान मंदिर से पैदल चलकर एनटीपीसी स्वागत द्वार तक व स्वागत द्वार से बस द्वारा एनटीपीसी आवासीय परिसर से होते हुए बल्लभ पंत सागर से जल भरकर दोबारा मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद कलश स्थापित कर दिए गए। इस दौरान ग्रामीणों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदनगोपाल दास ने बताया कि गुरुवार की शाम से हिमांचल से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री श्री 1008 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.