गाजीपुर, अगस्त 4 -- जमानियां। धान की रोपाई के बाद फसल की बेहतर बढ़वार को देखते हुए मंगलवार को साधन सहकारी समिति बघरी पर किसानों के बीच डीएपी और यूरिया खाद का वितरण किया गया। समिति सचिव संदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उर्वरक की पर्याप्त खेप उपलब्ध कराई गई है। कृषि विभाग के नियमों एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद वितरित की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को समिति से कुल 1100 बोरी डीएपी और यूरिया का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंचे, जहां उन्हें कतारबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान किसान विजय यादव, दयाशंकर सिंह यादव, पप्पू यादव, रजिंदर यादव, शिवबचन यादव और धर्मेंद्र याद...