संभल, जून 2 -- जिले में जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए प्रशासन ने सिरसी के मदापुर भारतल गांव स्थित 1100 बीघा क्षेत्रफल वाली विशाल झील के पुनर्जीवन का अभियान शुरू कर दिया है। वर्षों से उपेक्षा और अतिक्रमण की मार झेल रहे इस जल स्रोत को अब उसके मूल स्वरूप में लौटाने की तैयारी शुरू हो गई है। परियोजना के तहत 225 बीघा भूमि पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से आधुनिक झील विकसित कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जबकि शेष क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में मंगलवार को इस महत्वाकांक्षी योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। दोपहर बाद संभल की उपजिलाधिकारी निधि पटेल, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, राजस्व विभाग की टीम तथा यारा फर्टिलाइजर कंपनी के प्रतिनिधि ग्र...