लखीसराय, फरवरी 28 -- चानन। होली को लेकर पुलिस द्वारा सक्रिय मोड में काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम बन्नू बगीचा थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी द्वारा किए गए छापेमारी अभियान में बरारे के जंगल से 110 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की भनक लगते हैं कारोबारी वहां से फरार हो गए। इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...