लखीसराय, मार्च 1 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। माणिकपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को माणिकपुर गांव के पीपल मोड़ से 110 लीटर देसी शराब बरामद किया। कारोबारी भागने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बलों के साथ छापेमारी की थी। वहीं गत शुक्रवार को सूर्यगढ़ा पुलिस ने मानूचक गांव से छापेमारी में सत्रह लीटर देशी शराब बरामद किया था तथा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.