नई दिल्ली, मई 23 -- Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 87 पैसे और डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम 8 दिन में तीसरी बार बढ़े हैं। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के साथ ही कोलकाता में पेट्रोल के दाम 110 रुपये के पार पहुंच गए हैं। अगर चार मेट्रो शहरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल सबसे महंगा है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 110.64 रुपये प्रति लीटर पर जा पहुंचे हैं। कोलकाता में डीजल भी सबसे महंगा है, यहां डीजल के दाम प्रति लीटर 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामतेल कंपनियों ने इस हफ्ते की शुरुआत में पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 90 पैसे की बढ़ोतरी की थी। वहीं, इससे प...