110 छात्राओं की जांच गई सेहत
सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में 110 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं दी गईं।स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं के सामान्य स्वास्थ्य, पोषण स्तर, आंख, कान, दांत और त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच की। जिन छात्राओं में सामान्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पाई गईं, उन्हें मौके पर ही दवा उपलब्ध कराई गई, जबकि कुछ छात्राओं को आगे के उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण टीम में डॉ. केपी यादव, डॉ. निकिता यादव, सम्राट व किरण मिश्रा शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसानजोर में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.