गंगापार, अप्रैल 6 -- समहन गांव के पास से नशे के एक कारोबारी को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 110 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम नशीला पाउडर व दो मोबाइल मिला है। एनडीपीएस की धारा के तहत लिखापढ़ी कर पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि भसुन्दर कला गांव निवासी इसरार खां पुत्र स्व महबूब खां नशीले पदार्थो का धंधा काफी दिनों से करता चला आ रहा है। वह कई बार नशीले पदार्थ को बेचने में जेल जा चुका है। मेजा थाने में इसरार के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, सभी एनडीपीएस से संबधित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...