110 कैमरे खंगाले, मोबाइल से हुईं ट्रेस; पैरेंट्स की डांट से घर छोड़कर भागीं 4 बच्चियां वृंदावन में मिलीं
वरिष्ठ संवाददाता, जून 22 -- अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र से लापता हुई चार नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने 15 घंटे के अंदर मथुरा जिले के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की डांट-फटकार से क्षुब्ध होकर चारों घर छोड़कर गई थीं। घूमने के इरादे से साथ में रुपये व जेवर भी ले गईं। पहले दिल्ली, फिर मथुरा पहुंचीं। एसपी देहात के नेतृत्व में लगीं 10 टीमों ने सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उन्हें तलाश लिया। एसएसपी नीरज जादौन ने रविवार को प्रेसवार्ता करके बरामदगी का खुलासा किया। साथ ही पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चारों बालिकाएं अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। सभी की उम्र 12 से 14 वर्ष है, जो कक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.