110 किशोरियों का हुआ टीकाकरण
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 110 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर व एचपीवी संक्रमण से होने वाली अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव में प्रभावी भूमिका निभाती है। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.