वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 2 -- Aligarh Airport: अलीगढ़ से हवाई जहाज में बैठकर उड़ान भरने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसी तरह बंद एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 16 माह से जवान बैरक का इंतजार कर रहे हैं। चौथी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, मथुरा के 76 महिला-पुरुष जवान एयरपोर्ट पर तैनात हैं। इन जवानों के लिए शौचालय, स्नानगर, भोजनालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नही हैं। फिर भी यह जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। पीएसी मुख्यालय 2025 से एयरपोर्ट के पास तीन एकड़ जमीन की मांग कर रहा है। मार्च 2024 में पीएम मोदी ने अलीगढ़ एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। पहली बार 19 सीटर विमान ने यहां लैडिंग की थी तो दूसरी फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसके साथ-साथ आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद और चित्रकूट एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया गया था। एयरपोर्ट पर करीब 11...