देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। वर्षवार भर्ती प्रणाली की बहाली की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 110वें दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि ठोस निर्णय न होने से हजारों युवाओं का भविष्य अधर में है। कई अभ्यर्थी अब आयु सीमा पार करने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि रिक्त पदों को IPHS मानकों के आधार पर नियमित वर्षवार क्रम में भरा जाए। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान नवल पुंडीर, सरिता जोशी, प्रवेश रावत, स्तुति, प्रिया, भास्कर और नितेश व्यास सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.